
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। जयपुर पश्चिम के करधनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गोविंद वाटिका, करधनी में एक महिला और उसकी तीन बेटियों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे महिला के पति और तीनों बच्चियों के पिता राहुल कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ और मामले में अनुसंधान जारी है।
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को गोविंद वाटिका, करधनी में चार मर्डर की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्लॉट नंबर ए-169 में महिला गीता झा और उसकी तीन बेटियों नंदिनी, राधिका और ग्रेशिका उर्फ गौरी के शव घर में पड़े मिले।
पुलिस के अनुसार, मृतकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटना के बाद गीता का पति राहुल कुमार झा घर से फरार हो गया था।मृतका के देवर की रिपोर्ट पर करधनी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
चार हत्याओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल और विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त झोटवाड़ा शिवकुमार भारद्वाज की निगरानी में पुलिस निरीक्षक सवाई सिंह, थाना अधिकारी करधनी और जिला विशेष टीम के पुलिस निरीक्षक गणेश सैनी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं।
पुलिस को आरोपी राहुल कुमार झा के खाटूश्यामजी, जिला सीकर में होने की पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद करधनी थाना पुलिस के साथ डीएसटी जयपुर पश्चिम और सीएसटी जयपुर की टीमें खाटूश्यामजी, रींगस और संभावित ठिकानों के लिए रवाना हुईं।
पुलिस टीमों ने लगातार आरोपी की तलाश की। तलाशी अभियान के दौरान रींगस में आरोपी को पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे करधनी थाना लाया गया और पूछताछ के बाद मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा में भाजपा मेयर बनाएगी। बीकानेर में क . . .
2026-09-15 12:32:42
जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित . . .
2026-09-15 11:25:35
राज्य निर्वाचन आयोग ने आज सुबह 7 बजे निकाय प्रमुखों के चुनाव के . . .
2026-09-15 11:23:20
जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी 48 घंटे में गिरफ् . . .
2026-09-15 12:39:49
पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना की माताजी का सोमवार को निधन . . .
2026-09-15 12:36:19
मोती डुंगरी गणेश मंदिर से आज शाम निकलेगी शोभायात्रा . . .
2026-09-15 11:27:49