
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर चूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। धीरे-धीरे 20 दुकानें आग की चपेट में आ गईं।
इनमें कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान और चूड़ी-बैंगल्स की दुकानें शामिल हैं। जहां आग लगी, वहां से कुछ ही दूरी पर माणक चौक थाना है। धुआं उठता देख पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। सुबह करीब 8 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। 22 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। करीब 18 दुकानों की आग पर काबू पा लिया गया है।
कॉम्प्लेक्स का मालिक आनंद सेठी है। इलाके की बिजली बंद कर दी है। पुरोहित जी कटला में दुकानें नहीं खुली हैं। बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के लिए लगे इक्विपमेंट्स बंद पड़े हैं। आग लगने के बाद उठा धुआं सुभाष चौक से चांदपोल तक फैल गया। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने लगी है।
प्रत्यक्षदर्शी गार्ड विक्रम सिंह ने बताया कि छोटू भाई के मणिहारी के सामान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। बरामदे में रखे सामान में आग फैल गई। उस समय गोदाम में मैं और 3 सफाईकर्मी मौजूद थे। ताला तोड़कर शटर ऊंचा करके बाहर निकलकर जान बचाई। शटर गर्म होने के चलते मेरा हाथ भी जल गया।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- देश विक . . .
2026-09-17 12:26:36
प्रधान, पंच-सरपंच के आरक्षण की लॉटरी 23-24 सितंबर को . . .
2026-09-17 12:19:45
अगस्त तक प्रदेश की राजस्व प्राप्तियां 57 हजार करोड़ रुपये के पार . . .
2026-09-16 18:07:47
त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुर . . .
2026-09-17 12:14:03
जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती . . .
2026-09-17 12:09:15
विश्व ओजोन दिवस पर मुख्य सचिव ने किया जन जागरूकता पोस्टर का विमोच . . .
2026-09-16 18:10:15