
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) के छठे संस्करण की गुरुवार को आमेर महल के दीवाने आम महल से शुरुआत हुई। इस बार मार्ट की थीम ‘स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स’ रखी गई है। उद्घाटन अवसर पर पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव शुचि त्यागी और टूरिज्म कमिश्नर रुक्मणी रियार मौजूद रही।
आरडीटीएम का आयोजन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान की ओर से राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तेज बारिश की वजह से प्रभावित हुआ। गणेश पोल और जलेब चौक में होने वाला यह कार्यक्रम पूरी तरह से दीवाने आम में सिमटकर रह गया।
इस अवसर पर शुचि त्यागी ने कहा कि घरेलू पर्यटन भारत के पर्यटन विकास के प्रमुख आधारों में से एक है और राजस्थान देश के प्रमुख पसंदीदा पर्यटन गंतव्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य में घरेलू पर्यटकों की संख्या में लगातार सकारात्मक वृद्धि हो रही है।
सरकार निवेश आकर्षित करने, पर्यटन के पूरे तंत्र को मजबूत करने, स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने और पर्यटन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर तैयार करने के लिए नई नीतियों पर काम कर रही है।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपी . . .
2026-09-18 12:51:23
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले झमाझम : उदयपुर में पुल पर बह . . .
2026-09-18 12:47:47
पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- देश विक . . .
2026-09-17 12:26:36
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला स . . .
2026-09-18 12:41:59
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट आमेर महल से शुरू . . .
2026-09-18 12:33:57
त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुर . . .
2026-09-17 12:14:03