
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। भाई के उसकी पत्नी भगा ले जाने की पूछकर चलती कार में मारपीट की गई। 7 घंटे तक बंधक बनाकर रख लाठी-डंडों से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ डाले। 200 किलोमीटर दूर रोड किनारे पटक हमलावर फरार हो गए। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ASI जयसिंह ने बताया- करौली के मामचारी निवासी मनोज (29) पर जानलेवा हमला किया गया। करौली के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट मनोज के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पर्चा बयान में बताया- वह गोनेर रोड बैरवा कॉलोनी में किराए से रहकर रेलवे एग्जाम की तैयारी कर रहा है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने रूम से कोचिंग जाने के लिए निकला था। महात्मा गांधी हॉस्पिटल के पीछे पहुंचे ही घात लगाए बैठे 5-6 लड़कों ने उसे रोका।
पकड़कर उसका मोबाइल छीन लिया। एक आरोपी ने पूछा कि तेरा भाई मेरी पत्नी को भागाकर क्यों ले गया है? इसी बात को लेकर लात-घूंसों से मारपीट कर कार में डाल लिया। किडनैप कर ले जाते समय चलती कार में उसके साथ मारपीट की
लाठी-डंडों से मारपीट कर उसके हाथ-पर तोड़ दिए। करौली के मासलपुर स्थित रामपुरा पॉवर हाउस के सामने दोपहर करीब 4 बजे रोड किनारे पटककर भाग निकले। मासलपुरा थाना पुलिस की ओर से उसे करौली सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपी . . .
2026-09-18 12:51:23
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले झमाझम : उदयपुर में पुल पर बह . . .
2026-09-18 12:47:47
पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- देश विक . . .
2026-09-17 12:26:36
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला स . . .
2026-09-18 12:41:59
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट आमेर महल से शुरू . . .
2026-09-18 12:33:57
त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुर . . .
2026-09-17 12:14:03