It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पुरोहित जी का कटला अग्निकांड : उच्चस्तरीय कमेटी करेगी हादसे की जांच
By Lokjeewan Daily - 19-09-2026

जयपुर परकोटे के सबसे व्यस्त व्यापारिक केंद्र 'पुरोहित जी का कटला' स्थित सेठी कॉम्पलेक्स में 17 सितंबर को भड़की भीषण आग की घटना में राज्य सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। आपदा प्रबंधन, एनओसी नियमों और राहत कार्य में बरती गई घोर लापरवाही पर स्वायत्त शासन विभाग ने जयपुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) देवेन्द्र मीणा और सहायक अग्निशमन अधिकारी (AFO) कुलदीप माणतवाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
घनी आबादी और संकरी गलियों वाले इस प्रमुख कपड़ा बाजार में हुए इस अग्निकांड ने पूरे सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन महकमे की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी थी। व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी और आपातकालीन स्थिति में समन्वय के अभाव को लेकर उठ रहे तीखे सवालों के बीच सरकार ने यह बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
लापरवाह अफसरों पर निलंबन की गाज गिराने के साथ ही राज्य सरकार ने इस पूरे अग्निकांड की तह तक जाने के लिए स्वायत्त शासन विभाग स्तर पर तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त निदेशक को अध्यक्ष, निदेशालय के मुख्य अभियंता को सदस्य तथा उदयपुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी को तकनीकी विशेषज्ञ सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
यह उच्चस्तरीय जांच कमेटी कॉम्पलेक्स में अग्नि सुरक्षा मानकों की स्थिति, फायर एनओसी जारी करने की प्रक्रिया, अग्निशामक तंत्र की सक्रियता और राहत कार्य में हुई संभावित चूकों की बिंदुवार पड़ताल कर सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।

अन्य सम्बंधित खबरे