It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बीजेपी ने बेईमानी-बेशर्मी की हदें पार की:अफसर-पुलिसवाले भी पाप में शामिल -अशोक गहलोत
By Lokjeewan Daily - 22-09-2026

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निकाय चुनाव में बेईमानी करने और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। गहलोत ने पक्षपात करने वाले अफसरों को चेतावनी दी है।

गहलोत ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में बेईमानी और बेशर्मी की सारी हदें भाजपा सरकार ने पार कर दीं। नगरीय निकायों में अपने बोर्ड बनाने के लिए सारी मर्यादाओं और नियम-कानूनों को भाजपा सरकार ने तार-तार कर दिया। पूरा प्रदेश स्तब्ध है। राजस्थान में कभी ऐसा होगा, यह सोचा भी नहीं जा सकता था।

भाजपा सरकार ने सरकारी मशीनरी, पुलिस और पूरा प्रशासन लगाकर लोकतंत्र की खुलेआम लूट की है। शायद ही कोई निकाय बचा हो, जहां भाजपा ने सत्ता और धनबल के दम पर जनमत को कुचलने का प्रयास न किया हो।

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित विधायकों, पूर्व विधायकों पर पुलिस बल द्वारा जबरन कार्रवाई की गई, उनसे अभद्रता की गई। कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षदों को जबरन भाजपा नेताओं ने पुलिस बल के सहारे भाजपा का बोर्ड बनवाने के लिए दबाव बनाया, यह प्रदेश के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

अन्य सम्बंधित खबरे