It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के चुनाव संपन्न: सत्येन्द्र सिंह राठौड़ अध्यक्ष
By Lokjeewan Daily - 22-09-2026

जयपुर। मांग्यावास स्थित बेलेटा रिसोर्ट में जयपुर जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के चुनाव जयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष गिरिराज खंडेलवाल की उपस्थिति और मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।

चुनाव के दौरान राजस्थान पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के आशीष कुमार, चुनाव अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी राहुल तंवर सहित खेल जगत से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सूची:
मुख्य संरक्षक: महेश कुमार खंडेलवाल
संरक्षक: लालचंद जी गुप्ता
अध्यक्ष: सत्येन्द्र सिंह राठौड़
सचिव: अश्वनी खंडेलवाल
कोषाध्यक्ष: पवन कुमावत
उपाध्यक्ष: धर्म सिंह गुर्जर, प्रदीप वर्मा और लोकेश प्रजापत
संयुक्त सचिव: सुश्री नीतू चौहान और मुकेश कुमार
कार्यकारिणी सदस्य: शरद शर्मा, अक्षय कुमार और मनोज सिंह चौहान
खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिलाना हमारी प्राथमिकता: गिरिराज खंडेलवाल
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए जयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि जयपुर जिले में पावरलिफ्टिंग की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि इन खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं और आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी मिलकर जयपुर में पावरलिफ्टिंग खेल को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और यहाँ से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन खिलाड़ी तैयार होंगे।

अन्य सम्बंधित खबरे