It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू
By Lokjeewan Daily - 26-09-2026

जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। बीजेपी-कांग्रेस के पार्षद वोट देने पहुंचे हैं। बीजेपी की दावेदार सरोज कंवर भी वोट देने के बाद निगम से बाहर निकली हैं। कांग्रेस से सलमान मंसूरी दावेदार है। उन्होंने नामांकन भरने से पहले क्रॉस वोटिंग का दावा किया था।

इस पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा था कि पार्टी पार्षदों से राय के आधार पर ही फैसला लिया गया है। कांग्रेस के लोग बेवजह विवाद पैदा करना चाहते हैं लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं होगा। बता दें कि सरोज कंवर चुनाव जीत जाती है तो नगर निगम के इतिहास में पहली महिला डिप्टी मेयर होगी। दोपहर 2 बजे के बाद डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा हो जाएगी।

अन्य सम्बंधित खबरे