It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जवाहर कला केन्द्र के साउथ विंग में जयपुर बुक फेस्टिवल का आयोजन
By Lokjeewan Daily - 28-09-2026

किताबों के शौकीनों के लिए जयपुर में इन दिनों एक बार फिर पढ़ने और किताबें खरीदने का खास मौका है। जवाहर कला केन्द्र के साउथ विंग में जयपुर बुक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल में अलग-अलग विषयों और भाषाओं की पांच लाख से ज्यादा किताबों का विशाल संग्रह उपलब्ध कराया गया है।

किताबों की बड़ी रेंज और आकर्षक ऑफर्स के चलते यहां बड़ी संख्या में पाठक पहुंच रहे हैं। सुबह से शाम तक पुस्तक प्रेमियों की आवाजाही देखने को मिल रही है।

फेस्टिवल में देश-दुनिया के चर्चित लेखकों और बेस्टसेलर किताबों का कलेक्शन भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। पाठकों को अपनी पसंद के अनुसार फिक्शन, कहानी, साहित्य, मोटिवेशन, सेल्फ हेल्प सहित अलग-अलग विषयों की किताबें एक ही जगह पर मिल रही हैं।

खास बात यह है कि कई लोकप्रिय किताबें बाजार की तुलना में डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं, जिसके कारण युवा बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे