It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर में नकली घी की पैकिंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार:आरोपी कोडवर्ड में लेते ऑर्डर, गोदाम से 61,600 कार्टन-पाउच बरामदईरानी नाव में ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिकों को कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने गिरफ्तार किया है।लैंडिंग के बाद सामने आया कि विमान में हाइजैक जैसी स्थिति नहीं थी। इजराइली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, पायलटों के बीच कहासुनी के बाद ये सिग्नल भेजे गए थे।दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट से अचानक हाइजैक का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल में हड़कंप मच गया।चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा हो चुके राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म 6 से अतिरिक्त घोषणा हटा दी

श्रुति भारद्वाज को फिर बनाया आरसीडीएफ का प्रबंध निदेशक
By Lokjeewan Daily - 30-09-2026

राजस्थान के ब्यूरोक्रेसी गलियारों में आज एक ऑर्डर की चर्चा जोरों पर है। पहली बार एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को ऑटोनोमस बॉडी (स्वायत्त निकाय) के चीफ पद पर नियुक्ति दी गई है। खास बात ये है कि जिस अधिकारी को इस पद पर नियुक्ति दी गई, वे एक महीने पहले ही इस पद से रिटायर हुईं थीं।

एक महीने से यह पद खाली चल रहा था। न तो इस पर किसी अधिकारी की नियुक्ति की गई और न ही किसी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया। मामला इसलिए भी चर्चा में है कि एक महीने से इस नियुक्ति को लेकर ब्यूरोक्रेसी में ही खींचतान चल रही थी।

चर्चा है कि अगर इस तरह से अहम पदों (जहां परमानेंट आईएएस अधिकारी लगता है) पर पे-माइनस पेंशन पर रिटायर्ड अधिकारी को पुर्ननियुक्ति दी गई, तो एक नई परंपरा शुरू हो जाएगी। क्योंकि अब तक ​रिटायर्ड आईएएस को सवैंधानिक पदों पर ही नियुक्ति दिए जाने की परंपरा है।

अन्य सम्बंधित खबरे