It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जीजा को ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया
By Lokjeewan Daily - 02-10-2026

जयपुर में जीजा को ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेल करने वाली साली पिछले 4 साल तक जीजा के साथ लिव-इन-रिलेशन में थी। अलग होने के बाद झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड करने लगी। अब जीजा ने ब्लैकमेलर साली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- रिपोर्ट देने वाले युवक ने बताया कि ब्लैकमेल करने वाली लड़की उसकी साली है। साल 2022 से दोनों आपसी सहमति से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। पिछले करीब 4 साल से लिव-इन में रहने के दौरान साल 2026 में साली अलग हो गई। इसके बाद साली 30 लाख रुपए की डिमांग की गई।

रुपए देने से मना करने पर झूठे रेप केस और बदनाम करने की धमकी देने लगी। ब्लैकमेल कर आरोपी साली ने दबाव बनाकर 2 लाख रुपए ले लिए। उसके बाद बाकी बचे 28 लाख रुपए देने के लिए धमकाने लगी।

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार कॉल पर धमकियां देने लगी। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर जीजा ने साली के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार शाम ब्लैकमेलर युवती के खिलाफ FIR दर्ज की।

अन्य सम्बंधित खबरे