
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर शहर में रसोई गैस (पीएनजी) और सीएनजी मंगलवार रात से महंगी हो जाएंगी। पाइप लाइन से सप्लाई की जाने वाली PNG और पेट्रोल पंपों पर मिलने वाली CNG की दरें टोरेंट कंपनी ने बढ़ा दी है। बढ़ी हुई दरें आज रात 12 बजे बाद से लागू हो जाएंगी।
कंपनी से जारी नई रेट लिस्ट के मुताबिक, अब PNG 47.91 रुपए के बजाय 49.77 रुपए कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद अब पीएनजी (टैक्स जोड़ने के बाद) 53.50 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) दर से उपलब्ध होगी। पहले यह 51.50 रुपए में मिल रही थी। पीएनजी की कीमतों में करीब दो रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
आपको बता दें कि जयपुर में वर्तमान में करीब 50 हजार घरों में पाइप लाइन के जरिए घरेलू उपयोग की नेचुरल गैस सप्लाई की जा रही है।
सीएनजी भी आज 2 रुपए प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई। वर्तमान में जयपुर के पंपों पर टोरेंट की तरफ से 97.50 रुपए प्रति किलो की दर से बेची जा रही है, जो आज रात 12 बजे बाद बढ़कर 99.50 रुपए की दर से मिलेगी।
इससे पहले टोरेंट कंपनी ने मई के महीने में पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। तब भी कंपनी ने करीब 2 रुपए की बढ़ोतरी की थी।
पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बै . . .
2026-10-07 12:54:41
जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को दें सर्वोच्च . . .
2026-10-07 12:53:09
राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह : 438 महिला कॉन्स् . . .
2026-10-05 17:47:06
जयपुर के मालवीय नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ . . .
2026-10-07 12:51:09
शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर डेढ़ लाख ठगे . . .
2026-10-07 12:48:59
जयपुर में CNG और PNG महंगी:आज रात 12 बजे से दरें लागू होंगी . . .
2026-10-07 12:46:08