It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार
By Lokjeewan Daily - 12-10-2026

जयपुर वेस्ट पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगी करने वाले लोगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस खाते के माध्यम से 15 लाख रुपए से अधिक की ठगी की रकम का लेन-देन किया गया।

वैशाली नगर थाना क्षेत्र से आरोपी अंकित जांगिड़ निवासी श्रीराम विहार करणी विहार जयपुर पश्चिम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया- साइबर सेल प्रभारी अनिल कुमार और साइबर सेल टीम के साथ तकनीकी शाखा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। इन खातों का इस्तेमाल ठगी से प्राप्त अवैध रकम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जाता था।

पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और दो एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे