
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में ससुराल वालों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शाम को उसको बुलाने गए तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजे के कांच से अंदर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर डॉक्टर को बुलाया। इसके बाद उसे SMS हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक देवेंद्र शर्मा (30) के कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे ससुराल वाले हैं। मेरे घर वालों को परेशान कर रहे हैं। उनसे पैसे मांग रहे हैं। मेरी पुलिस से प्रार्थना है कि मेरे परिवार वालों को न्याय मिले।
मामला जामडोली थाना क्षेत्र में रविवार शाम 5 बजे का आनंद नगर विस्तार आगरा रोड का है। देवेंद्र के भाई विशाल शर्मा ने सोमवार को जामडोली थाने में मामला दर्ज कराया।
देवेंद्र के मामा रत्नलाल शर्मा ने बताया- देवेंद्र की शादी 29 अप्रेल 2026 को हुई थी। शादी के दूसरे दिन ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद ससुराल वाले देवेंद्र को प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ गाली-गलौज की। मामा ने बताया कि शादी के करीब 15 दिन बाद बहू रितिका उर्फ रिंकू वापस ससुराल आई और मायके वालों को बुलाकर जेवर, कपड़े और अन्य सामान लेकर चली गई।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में ईकेडीडीए के महानिदेशक के सा . . .
2026-10-12 17:38:45
राजस्थान में तीन हॉस्पिटलों पर आयकर के छापे . . .
2026-10-12 14:27:26
पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थर से पीट . . .
2026-10-12 14:20:33
ससुराल वालों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली . . .
2026-10-12 17:33:07
बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार . . .
2026-10-12 17:31:31
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जय . . .
2026-10-08 17:08:33