It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में नवरात्रि के साथ ही गरबा महोत्सव की रौनक शुरू,गरबा में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन
By Lokjeewan Daily - 13-10-2026

जयपुर में नवरात्रि के साथ ही गरबा महोत्सव की रौनक शुरू हो गई है। इसी बीच शहर में गरबा पंडालों के बाहर लगे पोस्टर चर्चा में हैं। सनातन सुरक्षा दल जयपुर महानगर के नाम से लगाए गए इन पोस्टरों में गरबा समितियों को अंतिम चेतावनी दी गई है। पोस्टर में साफ लिखा है कि गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है।

पोस्टर में गरबा को धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा गया है कि इसकी पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) भी गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री का मुद्दा उठा चुकी है। विहिप ने आयोजकों से आईडी प्रूफ के जरिए लोगों की पहचान करने की बात कही थी।

शहर में अलग-अलग जगह गरबा पंडालों के बाहर लगाए गए पोस्टरों पर ‘सनातन सुरक्षा दल जयपुर महानगर की अंतिम चेतावनी’ लिखा है। पोस्टर में लिखा हैं- “सभी गरबा समितियों को चेतावनी दी जाती है कि गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। गरबा हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था है। इसकी पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।” नवरात्रि के दौरान जयपुर में कई जगह गरबा महोत्सव आयोजित किए जाते हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ऐसे में पंडालों के बाहर लगाए गए इन पोस्टरों के जरिए गरबा समितियों को प्रवेश व्यवस्था को लेकर चेतावनी दी गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे