
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जेल में बंद विचाराधीन बंदी कमलेश उर्फ गोलू के साथ दंडित बंदी सोनू उर्फ बंटी ने कथित तौर पर मारपीट की। घटना को लेकर 13 अक्टूबर को लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लालकोठी थाना इंचार्ज श्याम सुंदर ने बताया कि कमलेश उर्फ गोलू पुत्र मुन्नालाल टोंक के कोतवाली थाना इलाके का निवासी है और वर्तमान में जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है।
कमलेश ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जेल में टॉयलेट के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान सोनू उर्फ बंटी वहां आया और उसे पानी की बोतल भरकर देने का दबाव बनाने लगा। कमलेश ने जब ऐसा करने से मना कर दिया आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी।
जेल में मारपीट 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे हुई। इसके बाद बंदी कमलेश की ओर से लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थ . . .
2026-10-14 17:51:13
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी . . .
2026-10-14 17:46:27
29 नवंबर को होगा विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, 71 सदस्यीय आयोजन सम . . .
2026-10-14 13:51:42
जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच पानी की बोतल भरने से मना करन . . .
2026-10-14 18:00:14
जयपुर में नवरात्रि के साथ ही गरबा महोत्सव की रौनक शुरू,गरबा में ग . . .
2026-10-13 18:00:43
कांग्रेस ने 57 जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा की . . .
2026-10-13 17:54:39