It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हाउसिंग बोर्ड कल चार आवासीय योजना करेगा लॉन्च
By Lokjeewan Daily - 16-10-2026

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन योजनाओं को लॉन्च करेंगे, जिनमें मध्यम और उच्च आय वर्ग (MIG और HIG) के लिए 41 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के फ्लैट और मकान उपलब्ध होंगे।

आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगी। इसके साथ ही जयपुर के इंदिरा गांधी नगर में पत्रकारों के लिए भी 144 फ्लैट की योजना लाई जा रही है।

अजमेर के पास किशनगढ़ में हाउसिंग बोर्ड MIG-A वर्ग के 26 मकान (120 वर्ग मीटर), MIG-B वर्ग के 40 (162 वर्ग मीटर) और HIG के 24 स्वतंत्र मकान (210 वर्ग मीटर) बनाए जाएंगे। इन मकानों की अनुमानित लागत करीब 41 लाख, 55 लाख और 69 लाख रुपए होगी।

जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर 28 में 146 मल्टी स्टोरी फ्लैट की योजनाएं लॉन्च की जाएगी। आरएचबी ग्रीनवुड के नाम से प्रस्तावित इस योजना में HIG-1 ग्रुप के 55 फ्लैट और HIG-2 ग्रुप के 91 फ्लैट बनाए जाएंगे। 14 मंजिला इन फ्लैटों की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 5 लाख रुपए और 74 लाख रुपए रखी गई है।

ये सभी फ्लैट सेल्फ फाइनेंस स्कीम (SFS) के तहत बनाए जाएंगे, जिसमें आवंटी से 2 से ढाई साल में किश्तों में पूरा पैसा लिया जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे