It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

6 एपीओ RAS को पोस्टिंग; दो आरएएस के तबादले
By Lokjeewan Daily - 16-10-2026

राज्य सरकार ने दो आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं जबकि 2 आरएएस अफसरों को एपीओ किया है। एपीओ चल रहे 6 आरएएस अफसरों और एक एपीओ आईएएस को पोस्टिंग दी गई है। एपीओ चल रहे आईएएस शिवेंद्र प्रताप को बारां जिला परिषद सीईओ के पद पर पोस्टिंग दी गई है।

चुनावों को देखते हुए तबादला और पोस्टिंग वाले अफसरों को तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश दए गए हैं। मुंडावर एसडीओ सृष्टि जैन और रावतभाटा एसडीओ डॉ कृति व्यास को एपीओ किया गया हे।

रामचंद्र का तबादला राजस्व अपील अधिकारी अजमेर से अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर किया है। जयसिंह-।। का तबादला एसडीओ, पीपलखूंट (प्रतापगढ़) से एसडीओ, मुण्डावर (खैरथल-तिजारा) के पद पर किया है।

APO चल रहे भंवर लाल जनागल को सीईओ जिला परिषद्, डूंगरपुर, मांगी लाल को एसडीओ वैर, सुनील कुमार झिंगोनिया को एसडीओ हिन्डोली,प्रियंका बड़गूजर कोएसडीओ, बसेड़ी (धौलपुर) और हेमंत कुमार घनघोर को एसडीओ रावतभाटा के पद पर पोस्टिंग दी गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे