गरबा-डांडिया में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘शक्ति सुरक्षा अभियान
नवरात्रि में गरबा और डांडिया के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार करने वालों की अब खैर नहीं है। डांडिया की धूम के बीच महिलाओं की सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस ने ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ शुरू किया है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गरबा-डांडिया पांडालों में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट तैनात की गई है। छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार करने वालों को पकड़ने के लिए डिकॉय ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी वर्दी के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।
वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 5 आरोपियों को छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
हुनर, हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला
03 नवम्बर 2026
दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
03 नवम्बर 2026
जयपुर पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ी थार में लगी आग
02 नवम्बर 2026
महिला उद्यमियों के हुनर और रचनात्मकता के अनूठे नमूने देखकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े अभिभूत
29 अक्टूबर 2026
जयपुर में वैश्य-समाज के 5 महापौर और 24 पार्षद सम्मानित
28 अक्टूबर 2026
जयपुर में जोधपुर-रावत मिष्ठान भंडार की दुकानों पर छापा
28 अक्टूबर 2026