
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। श्री अग्रवाल समाज समिति, जयपुर की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में श्री अग्रसेन विकास ट्रस्ट, जयपुर के महामंत्री नेमी चंद्र गुप्ता को समाज में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय और सराहनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मालवीय नगर, जयपुर के निवासी नेमी चंद गुप्ता लंबे समय से समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके द्वारा किए गए प्रमुख सेवा कार्यों में विधवा व निर्धन महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। वर्तमान में वह श्री अग्रसेन विकास ट्रस्ट में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो जयपुर आने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के लिए आवास, भोजन तथा छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अग्रवाल समाज ने उनके इन निस्वार्थ कार्यों की जमकर प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस गरिमामयी अवसर पर समाज की अन्य खेल, शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं के साथ-साथ कई भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयपुर की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, समाज के अध्यक्ष सी.ए. ओ.पी. अग्रवाल एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
6 एपीओ RAS को पोस्टिंग; दो आरएएस के तबादले
16-10-2026


पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत . . .
2026-10-16 17:23:23
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थ . . .
2026-10-14 17:51:13
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी . . .
2026-10-14 17:46:27
अग्रवाल समाज जयपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित; नेमी चंद . . .
2026-10-17 14:44:51
गरबा-डांडिया में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘शक्ति सुरक्षा अभियान . . .
2026-10-16 17:36:50
6 एपीओ RAS को पोस्टिंग; दो आरएएस के तबादले . . .
2026-10-16 17:29:39