
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नवरात्रि फेस्टिवल के तहत वैशाली नगर में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक एस.के.जे.ज्वैलर्स डांडिया महारास- 2024 का आयोजन होगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया। राठौड़ ने 13 साल से हो रहे डांडिया महारास के आयोजन की प्रशंसा की।
प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने कहा- सुख दुःख जीवन का हिस्सा है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सदैव आशावादी और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जीवन में आने वाले हर उल्लास उमंग और उत्साह के पलों को भरपूर तरीके से जीना चाहिए। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति, त्यौंहारों के महत्व को साकार करते हुए पिछले 13 सालों से इस डांडिया महारास का आयोजन किया जाना प्रशंसनीय है।
डांडिया महारास के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया- गांधी पथ वैशाली नगर स्थित जानकी पैराडाइज में 9 से 11 अक्टूबर 2024 को प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ नौ कन्याओं के पूजन के साथ किया जाएगा।
इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को हर दिन ढेरों पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री जसवंत सिंह विश्नोई, भाजपा युवा नेता नरेश ओझा और डांडिया महारास के सहयोगी नवीन मण्डा, प्रशांत पौद्दार, राम टेलर उपस्थिति रहें ।
बलजीत यादव ED कोर्ट में पेश : भाजपा जॉइन करता तो कार्रवाई नहीं हो . . .
2026-02-04 17:05:07
विधानसभा में राजस्व मंत्री : हां या ना में नहीं दे पाए जवाब . . .
2026-02-04 16:59:21
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
तेज रफ्तार कार का कहर:साइकिलों से जा रहे चार मजदूरों को रौंदा . . .
2026-02-04 16:43:09
जयपुर समेत 3-जिलों में रोजाना 80,000 लीटर मिलावटी-दूध की सप्लाई . . .
2026-02-04 16:40:54
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14