
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर एसीबी की टीम ने आज सुबह डीटीओ (अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी) द्वितीय संजय शर्मा के ठिकानों पर रेड की है। सुबह 7 बजे से संजय शर्मा के जयपुर, भरतपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) स्थित 10 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। संजय शर्मा वर्तमान में विद्याधर नगर में डीटीओ द्वितीय के पद पर हैं। संजय के रिश्तेदार और दोस्तों के यहां पर भी टीमें सर्च में जुटी हुई हैं। जयपुर में वैशाली नगर, श्याम नगर, पांच्यावाला और एक ज्वेलर्स शो रूम पर सर्च कर रही है। वहीं संजय के परिचित के यहां यूपी में भी कार्रवाई की गई है।
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार डीटीओ संजय शर्मा ने अवैध पैसे से गोल्ड खरीदा है। यह गोल्ड संजय शर्मा के ने एसकेजे ज्वेलर्स से खरीदा। इसलिए एसीबी की एक टीम एसकेजे ज्वेलर्स के वैशाली नगर स्थित शोरूम में भी पहुंची। एसकेजे ज्वेलर्स से गोल्ड को बेचने के संबंध में पूछताछ कर रही है।
SI भर्ती-2021 पर हाईकोर्ट की अंतिम मुहर : रद्द रहेगी पूरी भर्ती प . . .
2026-04-04 18:06:37
रेलवे परिसंपत्ति, प्रमुख सड़कों और चारागाह भूमि में वृक्षारोपण करे . . .
2026-04-04 18:02:53
SI भर्ती परीक्षा- ओवरएज 713 अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल . . .
2026-04-03 17:19:24
जयपुर के रामनिवास बाग से रियासतकालीन चंदन के पेड़ों की चोरी के मा . . .
2026-04-04 18:15:14
पत्नी की हत्या कर शव के पास रातभर बैठा रहा:पति ने चाकू से गला रेत . . .
2026-04-04 18:12:20
मुख्य सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, अब अर्ली वार्निंग और . . .
2026-04-03 17:24:40