
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। जयपुर-बीकानेर हाईवे (NH-52) पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौमूं में वीर हनुमान मार्ग पुलिया के पास स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा कोमल देवंदा (18) की मौत हो गई, जबकि 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर रूप से घायल बच्चों को जयपुर के सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग शर्मा और रवि शर्मा ने बताया कि वे खेल स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी अचानक तेज धमाके की आवाज आई और बस पलट गई। वे मौके पर पहुंचे, तो बच्चे चीख-पुकार कर रहे थे। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।
घायलों में सुमित चौधरी, अंकिता कुमावत, मनीषा चौधरी, रवि शर्मा, संजीव बुनकर, देवेश कुंदल, तनु प्रजापत, वंश वर्मा और अक्षिता चौधरी शामिल हैं। सभी घायलों को सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग ओवरलोड और बिना फिटनेस वाली बसों पर ध्यान नहीं देता, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बस स्कूल की नहीं, बल्कि किराए पर ली गई थी। नियमों के अनुसार स्कूल बस का रंग पीला होना चाहिए और उसमें परिचालक होना चाहिए, लेकिन इन सभी नियमों की अनदेखी की गई।
घटना की सूचना मिलते ही जयपुर डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया मौके पर पहुंचे और घायलों की हालत जानी। इसके अलावा एसीपी अशोक चौहान, थाना प्रभारी गणेश सैनी, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
हादसे के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। लोग स्कूल प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे और चौमूं के सरकारी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।
प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है और स्कूल प्रशासन से भी जवाब तलब किया जाएगा। परिवहन विभाग की लापरवाही को लेकर भी जांच होगी, ताकि आगे इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
इस हादसे ने परिवहन विभाग, स्कूल प्रशासन और सुरक्षा उपायों की पोल खोलकर रख दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी अन्य हादसों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।
अब RUHS में 6 दिन चलेगी सुपर स्पेशियलिटी OPD
10-02-2026
सीएम अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : - राइट टू हेल्थ पर चिकित्सा मं . . .
2026-02-12 13:48:37
12 फरवरी से 10वीं-12वीं सहित कई बोर्डों की परीक्षाओं का आयोजन . . .
2026-02-12 13:41:32
विधानसभा में हंगामा, स्टेट हाईवे टोल फ्री नहीं होंगे . . .
2026-02-12 13:35:34
जयपुर : बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत . . .
2026-02-12 13:50:25
जयपुर में 13-14 फरवरी को मसालों का महाकुम्भ . . .
2026-02-12 13:46:28
JDA विकास: मानसरोवर में 13 लोकेशन पर सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट . . .
2026-02-12 13:43:49