It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

गलता जी में अवध- ब्रज फागोत्सव के साथ ही सोमवार को विभिन्न आयोजन
By Lokjeewan Daily - 10-03-2025

गलता तीर्थ पर 10 मार्च सोमवार को अबध-ब्रज फागोत्सव के साथ ही
विविध धार्मिक आयोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। देवस्थान सचिव डा. कृष्णा कांत पाठक ने बताया कि क्रार्यक्रमों का प्रारंभ अपराह्न 12 बजे से रंगोली व बाल कृष्ण राम छवि प्रतियोगिता और झाँकी प्रदर्शन से होगा। इसके साथ ही भगवान राम व कृष्ण की रथ पर चंग, रास, गेर आदि नृत्य के साथ दिव्य झांकी निकाली जाएगी।

पहली बार गोकुल व अयोध्या दोनों का भाव लिए गलता तीर्थ के मंदिर श्री ज्ञान गोपाल जी व मंदिर श्री सीताराम जी के समक्ष ब्रज-अवध फागोत्सव भी रखा गया है।

पाठक ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में महाआरती की भव्य व्यवस्था की गयी है। इसमें गंगा आरती के समान दिव्य शंखनाद के साथ आरती की जायेगी।

इसमें स्वयं श्रद्धालु जन भी आरती कर सकेंगे। आरती के अंत में 2100 दीपकों से दीपोत्सव की भी व्यवस्था की गई है। महाभोग की अनुपम व्यवस्था में भगवान श्रीराम को 21 ऋतुफल के साथ भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत भोग की व्यवस्था है, जिसमें दुग्ध, दधि, मक्खन-मिश्री, घृत, मधु व मोदक का अर्पण किया जायेगा। इसके लिए राजस्थान सरकार की सरस डेयरी के द्वारा विशेष भोग का प्रबंध किया गया है। इसमें सरस डेयरी के द्वारा अपने विविध मिष्ठान्न का प्रथम अर्पण भी किया जा रहा है। साथ ही जनसामान्य के लिए मेवा मिश्री युक्त पंचामृत मधुपर्क की भी व्यवस्था की गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे