
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
टोंक। जिले के दतवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार दौसा-कोथून हाइवे पर हिंगोनिया मोड़ के पास एक कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कंदोला गांव के रहने वाले हैं। वे खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए राजस्थान के सीकर जा रहे थे। तभी हिंगोनिया मोड़ के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद कार और कंटेनर दोनों पलट गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निवाई अस्पताल पहुंचाया।
दतवास थाना प्रभारी कालू राम वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान लक्ष्मी (60) और भगवान सिंह (32) निवासी कंदोला, हापुड़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, इसी गांव के वर्षा (19), खुशी (22), विकास (22), राजू (28) और कार चालक घायल हुए हैं।
हादसे में घायल विकास ने बताया कि उन्होंने कुछ मिनट पहले ही कार चालक से चाय पीने के लिए कहीं रुकने को कहा था। चालक ने भी हामी भरी, लेकिन चाय की दुकान तक पहुंचने से पहले ही सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद मृतकों के शवों को चाकसू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57