
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। ब्राह्मण समाज की ओर से चिंरजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पर 29 अप्रेल को विद्याधर नगर के परशुराम सर्किल पर शाम 6:30 बजे महाआरती के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम से जुड़े विरेंद्र शर्मा ने बताया हाथोज के दक्षिणमुखी बालाजी महाराज को निमंत्रण दिया गया। महामंडलेश्वर एवं हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन किया।
इस अवसर पर सुधीर शर्मा, गोपाल शर्मा, विद्याधर चोटिया, अनिल नवहाल, भवानी शर्मा, अमित शर्मा, महेन्द्र शर्मा, संदीप सेवदा, किशन शर्मा, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, नगेन्द्र वशिष्ठ, काशीनाथ दीक्षित, भंवरलाल, गिरिराज शर्मा, पार्षद मीनाक्षी शर्मा, जय कृष्ण चूलैट, पवन शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। विरेन्द्र शर्मा ने बताया कि आयोजन को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी उत्साह है।
गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रारंभ में भगवान परशुरामजी का अभिषेक और पूजन किया जाएगा। इसके बाद भजनों की प्रस्तुतियां होंगी। संगीतमय महाआरती के बाद गाजेबाजे और लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सुसज्जित रथ में विराजमान रहेंगे। युवाओं की टोली भगवा झंडे लेकर चलेंगे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामेश्वरधाम मुरलीपुरा स्थित श्री गौड़ विप्र समाज भवन पहुंचेगी। यहां पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
अब RUHS में 6 दिन चलेगी सुपर स्पेशियलिटी OPD
10-02-2026
सीएम अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : - राइट टू हेल्थ पर चिकित्सा मं . . .
2026-02-12 13:48:37
12 फरवरी से 10वीं-12वीं सहित कई बोर्डों की परीक्षाओं का आयोजन . . .
2026-02-12 13:41:32
विधानसभा में हंगामा, स्टेट हाईवे टोल फ्री नहीं होंगे . . .
2026-02-12 13:35:34
जयपुर : बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत . . .
2026-02-12 13:50:25
जयपुर में 13-14 फरवरी को मसालों का महाकुम्भ . . .
2026-02-12 13:46:28
JDA विकास: मानसरोवर में 13 लोकेशन पर सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट . . .
2026-02-12 13:43:49