
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में नेपाली गैंग ने कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गैंग ने नेता की मां और पत्नी को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट की है। घटना बुधवार सुबह वैशाली नगर थाना इलाके के आनंद नगर इलाके की है।
मुख्य आरोपी नौकर पति-पत्नी के साथ उनके दो साथियों की तलाश की जा रही है। जयपुर शहर में नाकाबंदी भी कराई गई है। संदीप चौधरी बंजर भूमि विकास बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।
संदीप ने बुधवार सुबह 7.30 बजे पहले मां और फिर पत्नी को फोन किया, लेकिन दोनों ने नहीं उठाया। इसके बाद बेटी राजश्री (22) को फोन किया। राजश्री ने कमरे से निकलकर देखा तो दादी और मां दोनों कमरे में बेहोश थीं।
कांग्रेस नेता फिर पड़ोस में रहने वाले भांजे रोहित को कॉल किया। रोहित ने अपने पिता को भेजा। इसके बाद सास और बहू को हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। घटना के वक्त संदीप चौधरी का 13 साल का बेटा राजदीप भी घर पर ही था।
विधायिका की असली ताकत जनता के विश्वास और जवाबदेही में है- वासुदेव . . .
2026-01-20 13:34:59
राजस्थान की उद्यमशीलता प्रवृति को वैश्विक अवसरों में बदलें-राज्यप . . .
2026-01-20 13:32:02
प्रदेश को इस साल मिलेंगे 28 आईएएस . . .
2026-01-17 13:42:21
आरएसपीसीबी द्वारा 'एमिशन ट्रेडिंग स्कीम' (ETS) पर कार्यशाला का आय . . .
2026-01-20 13:39:13
राज्यपाल ने देश के विभिन्न प्रांतों के आदिवासी युवाओं से किया संव . . .
2026-01-20 13:36:45
JLF में गौर गोपालदास बोले-रिश्तों से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं . . .
2026-01-17 13:39:41