It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में फोटोज में दिखाई आपातकाल की झलकियां
By Lokjeewan Daily - 26-06-2025

जवाहर कला केंद्र की अलंकार दीर्घा में विशिष्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदर्शित तस्वीरों में भारत की लोकतांत्रिक यात्रा और देशव्यापी आपातकाल की झलकियां देखने को मिली। मौका रहा देश व्यापी आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनाए गए 'संविधान हत्या दिवस' का। गैलरी में 50 से अधिक आर्टिकल प्रस्तुत किए गए।

इनमें प्राचीन भारत में लोकतंत्र के स्वरूप, विभिन्न शासन व्यवस्थाएं और आपातकाल के दौरान तत्कालीन राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को दर्शाया गया। प्रतिभागियों ने मार्च निकाला और लोकतंत्र जिंदाबाद का नारा बुलंद किया।

अन्य सम्बंधित खबरे