It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
By Lokjeewan Daily - 25-07-2025

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। यह फ्लाइट जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। टेकऑफ के महज 18 मिनट बाद ही फ्लाइट में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई। इसके बाद पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

फिलहाल सभी 135 पैसेंजर फ्लाइट में ही मौजूद हैं। एअर इंडिया स्टाफ के साथ ही जयपुर एयरपोर्ट की एक्सपर्ट टीम विमान की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक टेकऑफ के बाद पायलट को फ्लाइट के कार्गो के गेट का साइन ऑन (गेट खुला होने का संकेत) मिला।

दरअसल, एअर इंडिया की फ्लाइट AI-612 को शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर जयपुर से मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना होना था। विमान ने अपने निर्धारित वक्त से 23 मिनट देरी से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।

18 मिनट बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग जैसे ही पायलट को कार्गो गेट साइन ऑन मिला, उन्होंने एअर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क करके जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। टेकऑफ के 18 मिनट बाद ही फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हो गई।

हालांकि, फिलहाल आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया की ओर से फ्लाइट की लैंडिंग को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। यह एयरबस A320 Neo है।

एअर इंडिया ने जारी नहीं किया आधिकारिक बयान एअर इंडिया की फ्लाइट AI-612 की मिड एयर प्रॉब्लम को टेक्निकल टीम ने दुरुस्त कर लिया है। इसके बाद दोपहर 4 बजकर 29 मिनट पर फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि एअर इंडिया की ओर से अब तक विमान में आई तकनीकी खराबी को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अन्य सम्बंधित खबरे