It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
By Lokjeewan Daily - 19-08-2025

लालसोट। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के तत्वावधान में रामगढ़ पचवारा स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इसी दौरान, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर निम्न पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है:
संरक्षक: रामजीलाल मीना (बंदाला)
अध्यक्ष: रमेश मीना
संगठन महामंत्री: बाबूलाल मीना, घनश्याम सैनी
उपाध्यक्ष: बाबूलाल मीना, महेश बैरवा
कार्यकारी अध्यक्ष: मुकेश भीवा
कोषाध्यक्ष: राम अवतार सैनी
प्रचार मंत्री: पुरुषोत्तम महावर, हनुमान महावर, हेमराज बैरवा
मीडिया प्रभारी: अर्पित कुमार जैन
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूरजमल मीना, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र गुर्जर, पवन महावर और बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में नवगठित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, कार्यों में पारदर्शिता और कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए काम करने का संकल्प लिया।

अन्य सम्बंधित खबरे