It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
बुधवार को राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हो गया है। अभिमन्यु शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिव शंकर अग्रवाल को 58 वोटों के अंतर से पराजित किया।
चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अभिमन्यु शर्मा, दलजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, कपिल वर्मा, के के स्वामी और शिव शंकर अग्रवाल शामिल थे। सचिवालय के स्वागत कक्ष के पास बने मतदान केंद्र पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। कुल 607 मतदाताओं में से 583 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन मत अमान्य घोषित किए गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 5800 ग्रेड पे और सहायक लोक सूचना अधिकारी से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे। सचिवालय के कर्मचारी संघ और सहायक कर्मचारी संघ के साथ मिलकर इन मुद्दों पर काम करेंगे।
चुनाव अधिकारी राजकुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। शाम 4 बजे नामांकन पत्रों की जांच की गई और शाम 5 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। सचिवालय अधिकारी सेवा संघ में केवल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होता है। अध्यक्ष के चुनाव के बाद वह महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन करते हैं।
22-08-2025
RAS 2023 इंटरव्यू : फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र वालों पर RPSC का श . . .
2025-08-28 12:50:05
लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं के खिलाफ कार्यवाही करे - ऊर्जा मंत् . . .
2025-08-28 12:48:07
BAP विधायक रिश्वत केस में सदाचार कमेटी आज देगी रिपोर्ट . . .
2025-08-28 12:27:14
जेडीए का गेम चेंजर : टाउनशिप के लिए अब रजिस्ट्रेशन होगा ऑनलाइन . . .
2025-08-28 12:53:01
थैलेसीमिया-एनीमिया के मरीजों का इलाज अब एक जगह होगा . . .
2025-08-28 12:30:13
दफ्तरों में बैठे सफाई कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन . . .
2025-08-27 16:57:10