It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मोतीडूंगरी गणेश का 351 किलो पंचामृत से अभिषेक
By Lokjeewan Daily - 21-08-2025

जयपुर में मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में आज भगवान का पंचामृत से पुष्याभिषेक किया गया। 351 महिलाएं कलशयात्रा लेकर पहुंची, जिसके जल से भगवान श्रीगणेश का अभिषेक हुआ। भक्तों को रक्षा सूत्र और हल्दी प्रसाद बांटा गया।

भगवान का ध्वज पूजन भी किया गया। मंदिर के शिखर पर नवीन झंडे धारण करवाए गए। मोती डूंगरी के अलावा अन्य गणेश मंदिरों में भी भगवान श्रीगणेश की मनुहार की गई। बता दें कि मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव के तहत 9 दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने बताया- मंदिर में अथर्व शीर्ष के पाठों से प्रथम पूज्य श्रीगणेश को मोदक अर्पित किए। भक्तों ने गणपति स्त्रोत, गणपति अष्टोत्तरशत नामावली पाठों से भगवान गणेश की विशेष पूजा की गई। जन्मोत्सव के तहत पुष्य नक्षत्र पर भगवान श्री गणेश का 251 किलोग्राम दूध, 25 किलोग्राम बूरा, 50 किलोग्राम दही, 11 किलोग्राम शहद और 11 किलोग्राम घी से पंचामृत अभिषेक किया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे