It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के सांगानेर में भाजपा रिद्धि-सिद्धि मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। दुर्गापुरा गोशाला में 17 सितंबर, बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में गायों को चारा और गुड़ खिलाया गया।
मंडल की अध्यक्ष दीपा नाथावत ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवा और लोक कल्याण के कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं।
कार्यक्रम में सेवा पखवाड़े के मंडल सहसंयोजक रमाकांत कटारा और वार्ड 87 के संयोजक चंद्र प्रकाश जांगिड़ मौजूद रहे। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष कमलेश शर्मा, लोकेश शर्मा, कैलाश नारायण शर्मा, अंशु गर्ग और नंदकिशोर शर्मा भी उपस्थित थे। नरेंद्र भोजक, जुगल किशोर अग्रवाल और राजीव मीणा समेत मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, वार्ड संयोजक और वार्ड पार्षद भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
रिद्धि-सिद्धि मंडल सेवा पखवाड़े के तहत आने वाले दिनों में और भी सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करेगा।
राजस्थान में आज शुरू हो सकता है बारिश का दौर . . .
2025-09-17 13:17:41
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान में सेवा . . .
2025-09-17 13:16:00
पूर्व आईएएस डॉ. राजेश्वर सिंह होंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त . . .
2025-09-17 13:14:08
महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत की उम्मीद, ईडी को भेजा नोटिस . . .
2025-09-17 13:25:54
सांगानेर में भाजपा रिद्धि-सिद्धि मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के जन . . .
2025-09-17 13:23:26
देर रात 41 आरएएस अफसरों के तबादले, 20 SDM बदले . . .
2025-09-17 13:20:53