It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

गहलोत राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार:गहलोत
By Lokjeewan Daily - 09-10-2025

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है।

गहलोत ने भ्रष्टाचार के कारण जल जीवन मिशन को फेल करने का दावा किया है। उन्होंने जल कनेक्शनों की गिरावट को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

गहलोत ने एक्स पर लिखा- राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है। भाजपा सरकार ने 2024-25 के बजट में 25 लाख जल कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत देने की घोषणा की थी, लेकिन केवल 9 लाख 44 हजार कनेक्शन ही दे सकी। यह कांग्रेस सरकार के समय 2022-23 में लगाए गए 13 लाख 88 हजार और 2023-24 में लगाए गए 12 लाख 17 हजार से भी कम है।

गहलोत ने लिखा- बजट वर्ष 2025-26 में 20 लाख नल कनेक्शन देने की घोषणा की गई, लेकिन आज इस बजट वर्ष के 6 महीने बीत जाने के बाद भी केवल 97 हजार कनेक्शन जारी किए जा सके हैं। इस औसत से इस बजट वर्ष में केवल 2 लाख कनेक्शन जारी होंगे। यह भाजपा की झूठ उजागर करता है।

अन्य सम्बंधित खबरे