
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भविष्य में जी-प्लस तीन की बिल्डिंग वाली कॉलोनी में भी रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी का गठन करेगा। जिससे कि इन कॉलोनियों में बिल्डिंग का रखरखाव, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था ठीक रहे। अभी तक वेलफेयर सोसायटी जी-प्लस 5 या उससे ज्यादा ऊंचाई की बिल्डिंगों में ही बनाई जाती है।
हाउसिंग बोर्ड में हुई प्रोजेक्ट समिति की बैठक में इसका निर्णय किया गया। बोर्ड अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों के रखरखाव, सुरक्षा और बिल्डिंगों की जर्जर स्थिति पर चर्चा हुई। इसमें बताया कि अक्सर जी-प्लस तीन की बिल्डिंग वाली कॉलोनी बसाने के कुछ साल बाद वह जर्जर और खराब दिखने लगती है l
वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड की ऐसी कॉलोनियां नगर निगम या नगर परिषद को ट्रांसफर नहीं हुई है वहां साफ-सफाई, सीवरेज जाम, सड़कों के पेच वर्क समेत काम-काज और रखरखाव हाउसिंग बोर्ड के स्तर पर किया जाता है।
अक्सर इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है और लोग इन समस्याओं को ठीक करवाने के लिए परेशान होते हैं। ऐसे में वेलफेयर सोसायटी बनने से इन काम को करवाने के लिए सोसायटियों को जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि वे हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों और संबंधित ऑफिसों से कॉर्डिनेट करके इन कॉलोनियों में रखरखाव, साफ-सफाई के काम करवाए।
प्रदेश में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए बोर्ड अध्यक्ष ने भविष्य में बनाई जाने वाली आवासीय कॉलोनियों में अग्निशमन प्रणाली (फायर फाइटिंग सिस्टम) को अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रत्येक आवासीय परिसर में आग से बचाव के लिए आधुनिक और प्रभावी अग्निशमन प्रबंध सुनिश्चित किए जाने चाहिए।
नकली घी का कारखाना पकड़ा, एक गिरफ्तार
10-12-2025
जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल
05-12-2025
सोबर का जरसी वितरण कार्य क्रम जारी
05-12-2025
राजस्थान में तीनों बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के बिलों में अतिर . . .
2025-12-12 12:37:56
प्रदेश की 225 एडवोकेट्स बार के चुनाव आज . . .
2025-12-12 12:31:31
राजस्थान केवल एक डेस्टिनेशन नहीं, निवेश का पावर हाउस भी : शेखावत . . .
2025-12-11 13:04:28
जयपुर में इंटरनेशनल हेल्थ साइकोलॉजी सेमिनार की शुरुआत . . .
2025-12-12 12:43:06
जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी:अब मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ . . .
2025-12-12 12:40:05
जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइट्स स्थगित . . .
2025-12-12 12:33:51