
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर नगर निगम में 13 जोनों में कुल 150 वार्ड शामिल होंगे। निगम के हर जोन की सीमाएं और वार्डों की संख्या को नए सिरे से निर्धारित किया गया है। इसी आधार पर नगर निगम चुनाव होंगे।
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने जयपुर नगर निगम के जोन पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अब शहर को 13 जोनों में बांटा है। इन जोनों के तहत कुल 150 वार्ड शामिल होंगे।
स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार यह नया ढांचा आने वाले जयपुर नगर निगम चुनावों का आधार बनेगा।
स्वायत्त शासन विभाग ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर निधि पटेल को एपीओ कर दिया है। जबकि नगर निगम ग्रेटर कमिश्नर डॉ. गौरव सैनी को नगर निगम जयपुर कमिश्नर नियुक्त किया है।
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में मानसरोवर और सांगानेर जोन बनाए सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के तहत मानसरोवर और सांगानेर जोन बनाए गए हैं। मानसरोवर जोन में वार्ड 38 से 49 तक और सांगानेर जोन में वार्ड 47 से 58 तक शामिल होंगे। बगरू विधानसभा क्षेत्र को भी झालाना और जगतपुरा जोनों में विभाजित किया गया है। झालाना जोन में वार्ड 64 से 72 तक, जबकि जगतपुरा जोन में वार्ड 59 से 68 तक होंगे।
मालवीय नगर और सिविल लाइंस में होंगे इतने वार्ड मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में मालवीय नगर जोन बनाया गया है, जिसमें वार्ड 73 से 87 तक होंगे। इसी तरह सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में सिविल लाइंस जोन बनाया गया है, जिसमें वार्ड 88 से 103 तक शामिल होंगे।
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में किशनपोल जोन बनाया गया है। इसमें वार्ड 104 से 115 तक होंगे। वहीं आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श नगर जोन बनाया गया है, जिसमें वार्ड 116 से 132 तक होंगे। वहीं हवामहल और आमेर विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर एक संयुक्त जोन बनाया गया है, जिसे आमेर-हवामहल जोन नाम दिया गया है। इस जोन में वार्ड 133 से 150 तक शामिल किए गए हैं।
नगर निगम की प्रशासनिक सीमाओं और वार्डों का स्वरूप बदल जाएगा इस पुनर्गठन के बाद जयपुर नगर निगम की प्रशासनिक सीमाओं और वार्डों का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। नए जोन गठन के साथ ही निगम की कार्यप्रणाली को क्षेत्रवार अधिक प्रभावी बनाने की योजना है। हालांकि अब तक नए जोन के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में यह व्यवस्था धरातल पर आने में फिलहाल कुछ वक्त लग सकता है।
अगले साल होंगे जयपुर नगर निगम चुनाव स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि बढ़ती आबादी, भौगोलिक विस्तार और नगरीय जरूरतों को देखते हुए यह बदलाव प्रशासनिक सुगमता और विकास कार्यों के समान वितरण के लिए किया गया है। अगले साल होने वाले जयपुर नगर निगम चुनाव अब इन्हीं नई सीमाओं के आधार पर कराए जाएंगे।
विद्याधर नगर और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटा राजस्थान सरकार ने जयपुर को 13 जोनों में बांटा है। नए पुनर्गठन के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है। इनमें मुरलीपुरा और विद्याधर नगर जोन होंगे। इनमें मुरलीपुरा जोन में वार्ड 1 से 13 तक, जबकि विद्याधर नगर जोन में वार्ड 7 से 22 तक शामिल होंगे।
वहीं झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र को भी दो भागों में बांटा गया है। झोटवाड़ा जोन वार्ड 23 से 27, जबकि वैशाली नगर जोन में वार्ड 28 से 37 तक होंगे।
अशोक गहलोत भाजपा नेता की हत्या पर बोले- यह जंगलराज का संकेत . . .
2025-11-12 13:06:18
गहलोत का तीखा वार: नए नगर निगमों का विलय राजस्थान को फिर से बीमार . . .
2025-11-11 13:23:55
अंता विधानसभा उपचुनाव - त्रिकोणीय मुकाबले में वोटिंग जारी . . .
2025-11-11 12:14:04
घूमर लोकनृत्य कार्यशाला’ शुरू, प्रतिभागियों में दिखा उत्साह . . .
2025-11-12 12:50:28
संजना जाटव और रेहाना रियाज कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनीं . . .
2025-11-12 12:47:23
सूने मकान का ताला तोड़ उड़ाए लाखों के गहने . . .
2025-11-11 13:15:56