
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर भाग गए। फिलहाल करणी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, जब चोरी की वारदात हुई, उस समय परिवार के लोग जैसलमेर और हैदराबाद गए हुए थे। चोरी का खुलासा उस समय हुआ, जब घर की साफ-सफाई करने के लिए नौकरानी आई। इस दौरान उसे घर का ताला टूटा हुआ मिला। जिसकी सूचना उसने अपने मकान मालिक को दी। जिसके बाद पीड़ित मकान मालिक ने करणी विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पति-पत्नी जैसलमेर और बेटे-बहू गए हुए थे हैदराबाद
ASI वीरेंद्र कुमार ने बताया- करणी विहार के कमला नेहरू नगर निवासी अरविन्द्र भट्ट (66) के घर चोरी की वारदात हुई। वह अपनी पत्नी के साथ 5 नवम्बर को जैसलमेर गए हुए थे। जबकि उनके बेटे-बहू अपने ऑफिस के काम से हैदराबाद चले गए। पीछे से बदमाशों ने सूने मकान को चोरी की नीयत से निशाना बनाया।
मकान के मेन गेट का लॉक तोड़कर घुसे बदमाश अलमारी में रखे लाखों रुपए कीमत के गहने, कैश और कीमती सामान चोरी कर ले गए। अगले दिन घर की साफ-सफाई करने आई नौकरानी को मकान के लॉक टूटे मिले।
नौकरानी ने तुरंत कॉल कर चोरी के बारे में बताया। वापस लौटकर आए पीड़ित की शिकायत पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश कर रही है।
नकली घी का कारखाना पकड़ा, एक गिरफ्तार
10-12-2025
जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल
05-12-2025
सोबर का जरसी वितरण कार्य क्रम जारी
05-12-2025
राजस्थान में तीनों बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के बिलों में अतिर . . .
2025-12-12 12:37:56
प्रदेश की 225 एडवोकेट्स बार के चुनाव आज . . .
2025-12-12 12:31:31
राजस्थान केवल एक डेस्टिनेशन नहीं, निवेश का पावर हाउस भी : शेखावत . . .
2025-12-11 13:04:28
जयपुर में इंटरनेशनल हेल्थ साइकोलॉजी सेमिनार की शुरुआत . . .
2025-12-12 12:43:06
जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी:अब मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ . . .
2025-12-12 12:40:05
जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइट्स स्थगित . . .
2025-12-12 12:33:51