It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

संजना जाटव और रेहाना रियाज कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनीं
By Lokjeewan Daily - 12-11-2025

कांग्रेस ने भरतपुर सांसद संजना जाटव और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इन नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाकर संबंधित राज्य के प्रभारी के साथ अटैच किया है।

संजना जाटव को राष्ट्रीय सचिव बनाकर मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी के साथ अटैच किया है। रेहाना रियाज को महाराष्ट्र प्रभारी महासचिव के साथ अटैच किया है।

रेहाना रियाज चिश्ती महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रही हैं। अशोक गहलोत की अगुआई वाली पिछली कांग्रेस सरकार के समय राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं। प्रदेश कांग्रेस संगठन में कई पदों पर रही है। महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुकी हैं।

वहीं संजना जाटव की गिनती कांग्रेस के युवा सांसदों में होती है। 2023 के विधानसभा चुनाव में संजना जाटव कठूमर से कांग्रेस उम्मीदवार थीं, बीजेपी के रमेश खींची से केवल 409 वोटों के मामूली अंतर से हार गई थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भरतपुर सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया, भरतपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के रामस्वरूप कोली को 51,983 वोटों से हराकर सांसद बनीं।

अन्य सम्बंधित खबरे