
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। रजिस्ट्रार के आईडी पर धमकी का ईमेल मिलने के तुरंत बाद पूरे हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। इस दौरान सभी सुनवाई स्थगित कर दी गई।
पुलिस के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की। हाईकोर्ट के आसपास आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहनों की भी गहन चेकिंग की गई। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
धमकी के ईमेल में तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम मामले का जिक्र करते हुए लिखा था कि भाजपा शासित राज्यों की अदालतों में ऐसे ही धमाके होंगे।
इससे पहले गुरुवार को अजमेर में दरगाह और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यही नहीं, जयपुर में हाईकोर्ट को उड़ाने की करीब एक महीने पहले भी धमकी मिली थी।
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57