
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। राजधानी में लेपर्ड की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। सिविल लाइंस, विद्याधर नगर, गोपालपुरा, शास्त्री नगर, आमेर और जगतपुरा के बाद अब बजाज नगर की AG कॉलोनी में लेपर्ड दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। शनिवार शाम 5:56 बजे का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें लेपर्ड सड़क पर बेखौफ घूमता हुआ नजर आ रहा है। रविवार सुबह जब लोगों ने CCTV देखा, तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और AG कॉलोनी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय लोगों ने रविवार को भी लेपर्ड को खुले में घूमते हुए देखा। लोगों के अनुसार लेपर्ड सबसे पहले अनीता कॉलोनी में दिखा, फिर सरस्वती मार्ग की ओर बढ़ा और उसके बाद AG कॉलोनी की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। लगातार बढ़ते मूवमेंट से इलाके में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57