
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के नियोजित विकास की दिशा में जेडीए ने एक और मिसाल कायम की है। जयपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी सफल लैंड पूलिंग योजना का व्यावहारिक मॉडल प्रदेश के अन्य विकास प्राधिकरणों और नगर विकास न्यासों के साथ साझा किया।
इस उद्देश्य से जेडीए के मंथन सभागार में विशेष ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर विकास प्राधिकरण और भीलवाड़ा व अलवर नगर विकास न्यास के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। कार्यशाला में योजना के प्रशासनिक, तकनीकी और जमीनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
जेडीए की अतिरिक्त आयुक्त एवं लैंड पूलिंग अधिकारी प्रतिभा पारीक ने अपनी टीम के साथ शिवदासपुरा, बरखेड़ा और चंदलाई क्षेत्र में लागू योजना की पूरी प्रक्रिया साझा की। यह परियोजना राजस्थान लैंड पूलिंग योजना अधिनियम-2016 के तहत करीब 163 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जा रही है।
योजना की खास बात यह है कि इसमें किसानों और खातेदारों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। भूमि देने के बदले उन्हें 45 प्रतिशत विकसित भूमि लौटाई जाएगी, जिसमें सड़कें, पार्क और सार्वजनिक सुविधाएं शामिल होंगी। अधिकारियों का मानना है कि यह मॉडल जयपुर के साथ-साथ अन्य शहरों के संतुलित विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15