
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के पंत कृषि भवन के थर्ड फ्लोर पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को थर्ड फ्लोर स्थित खिड़की के शीशे तोड़ने पड़े। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
सीएफओ गौतम लाल ने बताया- पंत कृषि भवन के थर्ड फ्लोर पर सुबह करीब 10:40 बजे आग लगी थी। बाहर से बंद रुम में चल रहे हीटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे निकली चिंगारियों ने वहां रखे सामान को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया।
थर्ड फ्लोर स्थित कमरे से आग की भीषण लपटे और धुंए का गुब्बार उठते देखकर दहशत फैल गई। वहां मौजूद अधिकारी-कर्मचारी पंत कृषि भवन से बाहर निकल आए। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायरकर्मी मनीष सैनी ने थर्ड फ्लोर के विंडो के शीशे तोड़े। इसके बाद करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से रुम में लगे एसी सहित फर्नीचर जलकर खाक हो गया। समय रहते आग पर काबू पाने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15