It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक नहीं लगेगा जाम
By Lokjeewan Daily - 02-02-2026

हाईकोर्ट के सामने बनी अंडरग्राउंड पार्किंग से अब इस मुख्य सड़क पर जाम से राहत मिलेगी। बार एसोसिएशन के शपथ कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने शनिवार को इस अंडरग्राउंड पार्किंग का शुभारम्भ किया था और अब सोमवार से यहां वाहन खड़े हो सकेंगे। इस पार्किंग प्रोजेक्ट से 511 चौपहिया और 190 दुपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। अंडरग्राउंड पार्किंग चालू होने से अब हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक जाम से राहत मिलेगी। पार्किंग नहीं होने से इस सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े होते थे और दिनभर में कई बार जाम लगता था। जेडीए ने सवा दो साल पहले इस पार्किंग का काम शुरू किया और 60 करोड़ रुपए में यह प्रोजेक्ट तैयार किया। इस पार्किंग को हाईकोर्ट प्रशासन ही चलाएगा।

7 लिफ्ट और पार्किंग से सीधे हाईकोर्ट जाने का सब-वे

इस पार्किंग की खासियत यह है कि इसमें वाहन पार्किंग के बाद ऊपर आने के लिए 7 अलग-अलग लिफ्ट भी बनाई गई हैं, इसके अलावा पार्किंग से ही सीधे हाईकोर्ट तक जाने के लिए सब-वे बनाया गया है। 9 हजार स्क्वायर मीटर में बनी इस पार्किंग में दो तल अंडरग्राउंड हैं, जबकि ओपन पार्किंग भी है। इसे गोल्फ क्लब काम में लेगा। इसका पूरा एरिया 9 हजार स्क्वायर मीटर है। इसमें हाईकोर्ट गेट नम्बर दो से और भवानी सिंह मार्ग से भी एंट्री होगी। वहीं भगवानदास मार्ग से एग्जिट होगा।

 

अन्य सम्बंधित खबरे