
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत फैल गई। कार में सवार ड्राइवर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। आग से कार पूरी तरह से जलकर कबाड़ में बदल गई।
पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार रात जगतपुरा रोड पर हुआ। जगतपुरा की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। चलती कार से आग की लपटे उठते देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। ड्राइवर ने तुरंत कार को रोक बाहर की ओर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया।
पूरी तरह आग ने कार को चपेट में ले लिया। रोड पर कार में लगी आग को देखकर ट्रैफिक को रोका गया। पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना मान रही है।
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
केंद्रीय बजट 2026 के रिफॉर्म एक्सप्रेस से रोजगार और एमएसएमई को मि . . .
2026-02-02 12:38:01
जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में 5 से 8 फरवरी तक इंडिया स्ट . . .
2026-01-30 18:55:04
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41
नीरजा मोदी स्कूल को राजस्थान हाईकोर्ट से एक महीने की राहत . . .
2026-01-30 18:51:07