
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। देश के स्टोन उद्योग के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन India Stonemart 2026 को लेकर तैयारियां तेज़ी से अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। इसी क्रम में आज ACS उद्योग शिखर अग्रवाल JECC, सीतापुरा पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान प्रदर्शनी हॉल, आगंतुक सुविधाएं, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, लॉजिस्टिक प्लानिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। ACS शिखर अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले उद्योग प्रतिनिधियों, व्यापारियों और निवेशकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि India Stonemart 2026 न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के स्टोन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जो व्यापार, निवेश और तकनीकी नवाचार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। ऐसे में आयोजन की हर व्यवस्था समयबद्ध, सुव्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता वाली होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और शेष तैयारियों को तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजन के दौरान सुचारु संचालन, भीड़ प्रबंधन और मीडिया समन्वय पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
उल्लेखनीय है कि India Stonemart 2026 का आयोजन 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक जयपुर के JECC, सीतापुरा में किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से स्टोन उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योगपति, निर्यातक, आयातक, तकनीकी विशेषज्ञ और निवेशक भाग लेंगे। प्रशासनिक स्तर पर की जा रही यह समीक्षा आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41