
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
टोंक में पुलिस ने मिलावटी दूध बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री से अजमेर, टोंक और जयपुर में रोजाना करीब 80 हजार लीटर मिलावटी दूध सप्लाई किया जा रहा था।
मौके से करीब 5500 लीटर मिलावटी दूध, 5 पिकअप और दूध का एक टैंकर सहित भारी मात्रा में केमिकल जब्त किया है। पुलिस की जिला स्पेशल टीम (DST) ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
DST ने यह कार्रवाई डिग्गी कस्बे में बागर की ढाणी देशमा रोड के पास फैक्ट्री में सोमवार देर रात की थी। इसका खुलासा मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे किया गया।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुर्जर को भी मौके पर बुलाया गया। मिलावटी दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा है। डिग्गी थाना में मामला दर्ज किया है।
DST प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया- मिलावटी दूध के जरिए आम जनतों की नसों में जहर घोला जा रहा था। इसकी सूचना पुख्ता होने के बाद DST ने सोमवार देर रात डिग्गी थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई की।
फैक्ट्री में करीब 5500 लीटर मिलावटी दूध, दूध से भरी 5 पिकअप, एक दूध का टैंकर जब्त किया। मिलावटी दूध बनाने के लिए सोयाबीन ऑयल (2100 लीटर), वनस्पति घी (500 लीटर), मलाई उतरे दूध का चूर्ण (550 किलोग्राम), लैक्टोज मोनोहाइड्रेट (2500 किलो), कास्टिक सोडा (105 किलो) भी जब्त किया है।
जांच में सामने आया कि फैक्ट्री से रोजाना अजमेर, टोंक और जयपुर में करीब 80 हजार लीटर मिलावटी दूध सप्लाई किया जा रहा था।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15