It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में आएंगे देश-विदेश के 250 बड़े प्लास्टिक सर्जन
By Lokjeewan Daily - 10-02-2026

इंडियन सोसायटी ऑफ रिकंस्ट्रेक्टिव माइक्रोसर्जरी (ISRM) की नेशनल कॉन्फ्रेंस 12 फरवरी को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) झालाना में होगा। तीन दिवसीय चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के 250 बडे़ प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जन शामिल होंगे। इसमें कटी जीभ, हाथ-पांव, खराब फेस की रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी की नई तकनीक पर चर्चा होगी।

विशेषज्ञ वर्तमान में चल रही प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी की लेटेस्ट तकनीक, ट्रीटमेंट के साथ भविष्य में होने वाले बदलाव पर 12 से 15 फरवरी तक कॉन्फ्रेंस में चर्चा करेंगे।

USA, यूके, स्पेन, फ्रांस सहित कई देशों के आएंगे स्पेशलिस्ट ISRM के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. जी.एस. कालरा और सचिव डॉ. आर.के. जैन ने बताया- तीन दिन चलने वाले इवेंट में USA, यूके, स्पेन, फ्रांस समेत कई देशों के स्पेशलिस्ट आएंगे। इस कॉन्फ्रेंस के जरिए माइक्रो लेवल पर रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी पर चर्चा होगी। विशेषकर लिम्ब साल्वेज सर्जरी की लेटेस्ट टेक्नॉलोजी पर चर्चा होगी।

इसके अलावा दुर्घटना, बीमारी (कैंसर) में ​खराब हुए अंगों की रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी की लेटेस्ट तकनीक के साथ सर्जरी के नए तौर-तरीकों पर भी डॉक्टर्स अनुभव शेयर करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में पैनल डिस्कशन, स्पीच सेशन, सर्जिकल डेमोस्ट्रेशन के जरिए डॉक्टर्स अपने रिसर्च और एक्सपीरियंस को शेयर करेंगे। डॉक्टर जैन ने बताया- इस कॉन्फ्रेंस को करवाने का मुख्य उदेश्य राजस्थान को मेडिकल ट्यूरिज्म क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है।

अन्य सम्बंधित खबरे