It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

JDA विकास: मानसरोवर में 13 लोकेशन पर सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट
By Lokjeewan Daily - 12-02-2026

जयपुर शहर में यातायात व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को आधुनिक रूप देने के उद्देश्य से जयपुर विकास प्राधिकरण में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने की, जिसमें खासतौर पर मानसरोवर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।

जेडीसी ने निर्देश दिया कि मानसरोवर की प्रमुख सड़कों और चौराहों को एक आकर्षक लुक देने के लिए मीडियन पर ‘ग्रीन पैटर्न’ तैयार किया जाए और टी-पॉइंट्स पर थीम आधारित स्कल्पचर्स और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएं। शिप्रा पथ टी-जंक्शन पर भी विशेष डिजाइन वाली मूर्तियां लगाने की योजना पर सहमति बनी।

बैठक में यह भी बताया गया कि JDA मानसरोवर के कुल 13 स्थानों पर सौंदर्यीकरण और विकास कार्य करवाने जा रहा है। इसके साथ ही इमली फाटक और सहकार मार्ग पर ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुचारू बनाने के विकल्प तलाशने के निर्देश दिए गए।

यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेडीसी ने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक आइलैंड्स पर ऐसी कोई मूर्ति न लगाई जाए जो दृश्यता में बाधा बने। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे यातायात सुधार और मेट्रो समन्वय से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे