It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में 13-14 फरवरी को मसालों का महाकुम्भ
By Lokjeewan Daily - 12-02-2026

जयपुर। जयपुर में 13 और 14 फरवरी को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर संस्थान, जे.एल.एन. मार्ग में मसालों का महाकुम्भ आयोजित किया जा रहा है । मसाला उद्योग से जुड़े व्यवसायियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण आयोजन है ।
इस दो दिवसीय 13वें ग्लोबल स्पाइस सम्मिट में राजस्थान सरकार के दो वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सम्मिट के पहले दिन 13 फरवरी को राजस्थान के उद्योग, युवा मामले एवं खेल मंत्री, राज्यवर्धन सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि दूसरे दिन 14 फरवरी को कृषि, बागवानी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे । दोनों मंत्री मसाला उद्योग से जुड़े उद्यमियों को संबोधित करेंगे और उद्योग के विकास पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एमडीएच प्रा. लि. के चेयरमैन महाशय राजीव गुलाटी उपस्थित रहेंगे। वहीं विशेष अतिथियों में नेशनल टर्मरिक बोर्ड के चेयरमैन पल्ले गंगा रेड्डी, धर्मपाल सत्यपाल फूड्स लि. के बिजनेस हेड संदीप घोष, अडानी फूड प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर पारस जितेंद्र अडानी, सीपी मसाले के डायरेक्टर मधुप माधव, एनसीडीईएक्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरुण यादव, गो ग्रीन वेयर हाउसेस के डायरेक्टर, को-फाउंडर एवं सीईओ संतोष कुमार साहू, सेसोटेक इंडिया प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर मकरंड मांडके एवं हमदर्द लैबोरेटरीज इंडिया (फूड डिवीजन) के चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर मंसूर अली इस सम्मिट में शामिल होंगे। मसाला उद्योग के दिग्गज अपने-अपने विचार इस मंच पर साझा करेंगे।
एनएनएस मीडिया ग्रुप दिल्ली द्वारा आयोजित तथा एमडीएच ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए जा रहें इस सम्मिट में मसाला उद्योग के शीर्ष विशेषज्ञ, बड़े कारोबारी समूहों के प्रतिनिधि और व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी । साथ ही, उद्योग से जुड़े लोगों को नेटवर्किंग और नए व्यापारिक अवसरों की खोज का भी अवसर मिलेगा।“मसाला क्षेत्र के स्थायी विकास के लिए रणनीतिक रोडमैप” थीम पर आधारित यह सम्मिट उत्पादन, खपत, आयात-निर्यात, कीमतों के रुझान और नई तकनीकों पर गहन चर्चा का मंच बनेगा। साथ ही, उद्योग से जुड़े लोगों को नेटवर्किंग और नए व्यापारिक अवसरों की खोज का भी अवसर मिलेगा।
सम्मिट के प्रमुख प्रायोजकों में कैच साल्ट एंड स्पाइसेस (एसोसिएट स्पॉन्सर), अडानी स्पाइसेस (प्लैटिनम स्पॉन्सर) और सीपी मसाले (डायमंड स्पॉन्सर) शामिल हैं।
एनसीडीईएक्स एक्सचेंज पार्टनर है, जबकि, हमदर्द खालिस मसाले, सेसोटेक और गो ग्रीन वेयरहाउसेस सिल्वर स्पॉन्सर हैं। यूनीबाउंड नॉलेज पार्टनर तथा दैनिक जलते दीप, दैनिक व्यापार केसरी और बिजनेस स्टार मीडिया पार्टनर हैं, जबकि ग्लोबल एडवरटाइजर्स प्रा. लि. आउटडोर मीडिया पार्टनर है।

अन्य सम्बंधित खबरे