It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़
By Lokjeewan Daily - 13-02-2026

जयपुर में रैपिडो बाइक ड्राइवर के युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। गलत रुट पर सुनसान जगह ले जाते देख युवती के विरोध करने पर बाइक राइडर ने धमकाया। शोर मचाने पर इकट्ठा होते लोगों को देखकर बाइक लेकर आरोपी राइडर फरार हो गया। पीड़िता ने रैपिडो बाइक ड्राइवर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- उसके साथ रैपिडो बाइक ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। बाइक राइडर उसे बैठाकर रवाना हो गया। रास्ते में दूसरे रूट पर ले गया। विरोध करने पर धमकाते हुए गांव के सुनसान इलाके में ले गया।

रोकने की कोशिश करने पर बार-बार धमकी देता रहा। रास्ते में एक कंपनी के कुछ कर्मचारियों को देखकर शोर मचाया। लोगों के इकट्ठा होकर आते देखकर आरोपी रैपिडो ड्राइवर उसे उतारकर भाग निकला। पीड़ित युवती ने रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।

अन्य सम्बंधित खबरे